BCCI में कैसे पा सकते हैं नौकरी, जानें कम-से-कम कितनी मिलती है सैलरी?

दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई समय-समय पर कई पदों के लिए भर्ती करता है। ये पद कई विभागों में होते हैं, जैसे मैनेजमेंट, कोचिंग स्टाफ, टेक्निकल टीम, मेडिकल टीम, ऐडमिनिस्ट्रेशन, मार्केटिंग और मीडिया। एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई में पद और अनुभव के आधार पर कम-से-कम सैलरी ₹20,000 से ₹30,000/माह से शुरू हो सकती है।