BHEL को गुजरात में मिला ₹7500 करोड़ का ठेका, शेयर में आई 2% से अधिक की तेज़ी

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को गुजरात के उकाई सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट में 800 मेगावाट की इकाई स्थापित करने के लिए गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड से ₹7,500 करोड़ का ठेका मिला है। इसके बाद बीएचईएल के शेयर में शुक्रवार को 2% से अधिक की तेज़ी देखी गई और कंपनी का शेयर फिलहाल ₹212.20 पर कारोबार कर रहा है।