रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी 15-मार्च तक अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का एलान कर सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, इस बार पार्टी किसी महिला को यह ज़िम्मेदारी सौंप सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दक्षिण भारत से किसी महिला नेता को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। गौरतलब है, बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है।