inshorts

BJP-RSS का गीत अलग है, 'वंदे मातरम' हमारा गीत है: कांग्रेस

भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को लेकर छिड़े विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में प्रतिउत्तर दिया है। उन्होंने कहा, "आरएसएस-बीजेपी का गीत अलग है, कांग्रेस का गीत 'वंदे मातरम' है।" खरगे ने कहा, "आरएसएस-बीजेपी का झंडा अलग है, कांग्रेस का झंडा 'तिरंगा' है। आरएसएस-बीजेपी की किताब मनुस्मृति है, कांग्रेस की किताब 'संविधान' है।"