inshorts

जब बीजेपी-अकाली की सरकार थी, तब पंजाब में नशा लाल बत्ती से आता था: भगवंत मान

TV9 सत्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आरोप लगाया कि 2007-2017 में बीजेपी-अकाली सरकार के दौरान लाल बत्ती गाड़ियों से पंजाब में नशा तस्करी होती थी और पुलिस को खास गाड़ियां न रोकने के निर्देश थे। उन्होंने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 3,000 किलो हेरोइन बरामदगी का हवाला देते हुए बीजेपी पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया।