BJP उम्मीदवार को यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नोटों की गड्डियों से तौला
मुरादाबाद (यूपी) में विधानसभा उप-चुनाव के बीजेपी प्रत्याशी रामवीर सिंह ठाकुर को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार को नोटों की गड्डियों से तौला जिसका वीडियो सामने आया है। लोगों ने पहले रामवीर का इलेक्ट्रिक तराजू पर वज़न किया और उसके बाद बक्से में भरे नोटों को तौला। 'दैनिक भास्कर' के अनुसार, चंदे के ज़रिए ये रुपए जुटाए गए थे।