BJP एमएलए ने अंकिता भंडारी के परिवार से कहा- न्याय चाहिए तो मदद ठुकरा दें, बयान पर हुआ विवाद
बीजेपी विधायक दिलीप रावत ने कहा है कि यदि अंकिता भंडारी का परिवार उत्तराखंड सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और उसे न्याय चाहिए तो उसे सरकार की आर्थिक मदद ठुकरा देनी चाहिए। उनके बयान पर विवाद हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि क्या मुआवज़ा 2022 के हत्याकांड में शामिल 'वीआईपी' को बचाने के लिए दिया गया था।