बीजेपी की पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले बीजेपी ने राजस्थान में पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के इकलौते नेता हैं जो पद ग्रहण के समय सासंद या विधायक न रहने के बावजूद किसी राज्य (गुजरात) के मुख्यमंत्री बने।