BJP की मदद ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं: संबित पात्रा का विपक्ष पर तंज
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी की मदद CEC ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि बुद्धि-विवेक के देवता गणेश जी कर रहे हैं। बकौल पात्रा, जनता के पास बुद्धि-विवेक व ज्ञान है और वह जानती है कि परिवारवाद-भ्रष्टाचार और आतंकवादियों संग खड़े होने वाले लोगों को वोट नहीं देना है।