बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने दिल्ली में अपने आवास के बाहर लगी नेम प्लेट पर 'तुगलक लेन' की जगह 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' लिखवाया है। वह गुरुवार को पूजा-पाठ करने के बाद अपने परिवार संग आवास में शिफ्ट हुए जिसकी तस्वीर उन्होंने X पर शेयर की है। हालांकि, प्लेट में नीचे छोटे अक्षर में 'तुगलक लेन' लिखा हुआ है।