बैकुंठपुर (बिहार) विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद आरजेडी समर्थकों पर बीजेपी को वोट देने को लेकर एक दलित परिवार से मारपीट करने का आरोप लगा। मारपीट में परिवार के 3 लोग घायल हुए हैं। बकौल पुलिस, मतदान के बाद इलाके में 3 जगहों पर आरजेडी समर्थकों के मारपीट करने की घटनाएं हुईं।