दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी ने अपने करीबी लोगों का करोड़ों का कर्ज़ माफ किया है। केजरीवाल ने कहा, "पिछले 5-वर्षों में केंद्र की बीजेपी सरकार ने 400-500 लोगों का ₹10 लाख करोड़ का कर्ज़ माफ किया। एक व्यक्ति पर ₹47,000 करोड़ का कर्ज़ था जिसे ₹450 करोड़ में निपटा दिया।"