BJP ने AI वीडियो पोस्ट कर दिखाया पटना का विकास, गायब होती दिखी बाइक; हुई आलोचना
बीजेपी के आधिकारिक X हैंडल से एआई वीडियो पोस्ट कर पटना का विकास दिखाया गया जिसकी आलोचना हो रही है। वीडियो में बाइक गायब होती और लोग पीछे चलते दिखाई दिए। बीजेपी ने कैप्शन लिखा था, "चौंकिए मत, यह बिहार की राजधानी पटना है!" हालांकि, आलोचना के बाद बीजेपी ने ऑरिजनल वीडियो शेयर कर लिखा, "एआई? यह असली इंडिया है।"