ज्ञानेश कुमार को 'पद्म भूषण' दिया जाना चाहिए: बंगाल BJP अध्यक्ष
पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 'पद्म भूषण' देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "ज्ञानेश कुमार ने वोटर-लिस्ट से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने की पहल की...बंगाल के लोगों ने शायद ही कभी ऐसा चुनाव देखा हो।" भट्टाचार्य ने कहा, "शांतिपूर्ण बंगाल चुनाव के लिए...ज्ञानेश कुमार को 'पद्म भूषण' दिया जाना चाहिए।"