BJP ने UP की कंपनी के साथ मिलकर रची परीक्षा में गड़बड़ी की साज़िश: झारखंड CM हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताएं बीजेपी की साज़िश है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने परीक्षा कराने वाली लखनऊ स्थित TDPL एजेंसी का इस्तेमाल झारखंड में अराजकता फैलाने के लिए किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से साज़िश रचकर छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की।