दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का आवास 'शीशमहल' (पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पूर्व सरकारी आवास) नहीं होगा। उन्होंने दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर 'शीशमहल' से चारों बंगलों को अलग करने की मांग की है। बकौल सचदेवा, केजरीवाल ने 4 सरकारी बंगलों पर 'अतिक्रमण' करके 'शीशमहल' बनाया था।