दिल्ली में 'पंजाब सरकार' लिखे स्टिकर वाली कार से शराब और कैश मिलने पर 'आप' सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "बीजेपी की गंदी राजनीति इतनी नीचे गिर गई है कि वे 'आप', पंजाब सरकार और पंजाब भवन को बदनाम करने के लिए एक फर्ज़ी नंबर प्लेट वाली गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं।"