फैज़ाबाद (यूपी) से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने मिल्कीपुर उप-चुनाव में फर्ज़ी वोट डलवाए हैं। उन्होंने कहा, "मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरती पर बीजेपी ने उनकी मर्यादा को खंडित किया...चुनाव आयोग पूरी तरह खामोश रहा।" उन्होंने कहा, "बीजेपी ने बेईमानी में गिनीज़ बुक में नाम दर्ज करवाया है और मिल्कीपुर में सपा जीतेगी।"