हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना और राफेल सौदे को लेकर विधानसभा में की गई टिप्पणियों पर विवाद बढ़ गया है। शुक्रवार को बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।