BJP ने यौन उत्पीड़न के आरोपी की उदयनिधि संग फोटो की शेयर, DMK ने दिया जवाब

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में 19-वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी की कुछ तस्वीरें डीएमके नेताओं के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आरोपी के साथ उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी नज़र आ रहे हैं। वहीं, डीएमके ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "इन तस्वीरों का कोई मतलब नहीं है।"