बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों को लेकर उनपर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल जानबूझकर देश को कमज़ोर दिखाते हैं। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रही है।