BJP ने शमा के 'क्या सरनेम की वजह से सरफराज़ खान नहीं चुने गए' बयान पर दी प्रतिक्रिया
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था, "क्या (इंडिया A में) सरफराज़ खान को सरनेम की वजह से नहीं चुना गया?" पूनावाला ने कहा, "इसी एक टीम में मोहम्मद सिराज़ और खलील अहमद खेलेंगे...भारत को सांप्रदायिक व जातीय आधार पर बांटना बंद करें।"