BJP ने सपा से छीनी अयोध्या की मिल्कीपुर सीट

अयोध्या (यूपी) की मिल्कीपुर विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी के चंद्रभानु पासवान जीते हैं। पासवान ने अयोध्या की फैज़ाबाद सीट से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को 61,000+ मतों से हराया है। गौरतलब है, अवधेश प्रसाद पहले मिल्कीपुर से विधायक थे व उनके लोकसभा चुनाव-2024 जीतने के बाद यह सीट खाली हुई थी।