BJP नेताओं से मिली लोक गायिका मैथिली ठाकुर, लगी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें

बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर से बीजेपी के नेताओं विनोद तावड़े और नित्यानंद राय की मुलाकात के बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हो गई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यदि मैथिली विधानसभा चुनाव लड़ती हैं तो मधुबनी ज़िले की बेनपट्टी सीट से उन्हें टिकट दिया जा सकता है। गौरतलब है, मैथिली इसी साल 25 वर्ष की हुई हैं।