inshorts

BJP में शामिल हुए शराब नीति मामले में केजरीवाल की ज़मानत का मुचलका भरने वाले कुलदीप मित्तल

दिल्ली के रोहिणी से पूर्व निगम पार्षद व 'आप' नेता कुलदीप मित्तल मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। रोहिणी से बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, "मित्तल ने शराब घोटाले में केजरीवाल को ज़मानत दिलाने के लिए ₹10 लाख का मुचलका भरा था...उनका विश्वास केजरीवाल से उठ गया है।"