BJP विधायक दल के नेता चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा, 12 मई को लेंगे असम CM पद की शपथ
हिमंता बिस्वा सरमा को असम विधानसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का नेता चुना गया है। सरमा 12-मई को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। सरमा ने 6-मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।