भिंड (मध्य प्रदेश) में बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा ने कुछ नकाबपोश बदमाशों से एक युवक की जान बचाई है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, बदमाशों ने सड़क पर युवक को घेर रखा था तभी उधर से गुज़र रहे विधायक की नज़र उस पर पड़ गई। वहीं, विधायक के राइफल निकालने पर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए।