BJP विधायक बोला- केशव प्रसाद यूपी संभालें, बाबाजी जाएं दिल्ली; मौर्य ने दी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में एक बीजेपी विधायक ने कहा है, "इच्छा है बाबा जी दिल्ली चले जाएं और उत्तर प्रदेश केशव जी संभालें।" इस पर डिप्टी सीएम ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदरणीय हैं और वही आगे भी सीएम रहेंगे। हम लोगों के बीच ऐसा कुछ नहीं है।"