JNU यौन उत्पीड़न मामले में राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने पहुंचीं BJP की महिला सांसद
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से बर्खास्त प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी की महिला सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिला। सांसद डी पुरंदेश्वरी की अगुवाई में पहुंचे दल ने मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की। विश्वविद्यालय ने 11 छात्राओं की शिकायत पर अकोइजम को बर्खास्त किया था।