inshorts

मैं सोनिया गांधी पर 'असली किताब' लिखूंगा: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर 'असली किताब' लिखने का ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया कि किताब में मारुति की मालिकाना हिस्सेदारी, नैशनल हेराल्ड, बोफोर्स और सोनिया-मेनका गांधी के विवाद से जुड़े मुद्दों का खुलासा करेंगे। दुबे ने 2004-14 के दौरान सोनिया की राजनीतिक भूमिका पर भी सवाल उठाए।