बीजेपी सांसद खगेन मुर्मु पर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुए हमले पर लोकसभा सचिवालय ने संज्ञान लिया है। लोकसभा सचिवालय ने तीन दिनों के भीतर गृह मंत्रालय से इस मामले पर तथ्यात्मक नोट देने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि जलपाईगुड़ी में बाढ़ के हालात का जायज़ा लेने गए मुर्मु व विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ था।