राजस्थान के पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने 37 ज़िला परिषदों में से 27 और 419 पंचायत समितियों में से 269 पर जीत दर्ज की। बीजेपी क्रमशः 6 ज़िला परिषदों और 73 पंचायत समितियों तक सिमट गई। पूरी ताकत लगाने के बावजूद मिली हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने अब राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों की रिपोर्ट भी तलब की है।