दिवाली से पहले BMC ने अपने कर्मचारियों को ₹33000 बोनस देने का किया एलान
मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वर्ष 2026 के लिए पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को ₹33,000 दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। इससे 93,509 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा जिसमें नियमित कर्मचारियों के साथ सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी भी शामिल हैं। बोनस की राशि नवंबर की नियमित सैलरी के साथ जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।