BPL में दिखा अनोखा नज़ारा! बाप-बेटे की जोड़ी ने साथ मिलकर मचाया धमाल

अफगानिस्तान के 41 वर्षीय ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और उनके 19 वर्षीय बेटे हसन ईसाखिल ने रविवार को इतिहास रच दिया और किसी टीम के लिए एकसाथ फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट खेलने वाली पिता-पुत्र की पहली जोड़ी बन गई। नबी और ईसाखिल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 में ढाका कैपिटल्स के खिलाफ नोआखली एक्सप्रेस के लिए एकसाथ खेला।