दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुटकी ली है। उन्होंने X पर लिखा, "एक बार फिर बीजेपी के लिए चुनाव जीतने पर राहुल गांधी को बधाई! बेहद शानदार।" दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के एक भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिली है।