'मेरी चुप्पी को गलत समझा गया', BSP से निकाले जाने के बाद इमोशनल हुए आकाश, मायावती से मांगी माफी
बीएसपी से हटाए जाने के एक महीने बाद आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर पार्टी सुप्रीमो मायावती को संबोधित करते हुए लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोस्ट में कहा कि उनकी चुप्पी को गलत समझा गया और वह किसी अन्य पार्टी में नहीं जाएंगे। उन्होंने मायावती से माफी मांगते हुए ससुर अशोक सिद्धार्थ पर हुई कार्रवाई को भी उचित बताया।