CA ने ज्वेलरी पर ज़ीरो परसेंट मेकिंग चार्ज को बताया स्कैम, गिनाए हिडन चार्जेज़

सीए सार्थक आहूजा ने कहा है, "ज्वेलरी पर ज़ीरो परसेंट मेकिंग चार्ज स्कैम है...दुकानदार के झांसे में न आएं...देखें कि आप ज़्यादा भुगतान तो नहीं कर रहे।" उन्होंने कहा, "0% के तहत ज्वेलर्स वेस्टेज चार्ज लेते हैं, सोना महंगा बेचते हैं, स्टोन-जेम्स की कीमत अधिक रखते हैं। वापस बेचने पर 90% की जगह सोने के मूल्य का 70-80% देते हैं।"