inshorts

CA ने बताया, कौनसी बातें ध्यान में रखकर नकली सोना खरीदने से बच सकते हैं लोग

सीए सार्थक आहूजा ने नकली सोना खरीदने से बचने के लिए सलाह देते हुए कहा है, "जिस जगह से सोना खरीदा है, वो जगह बीआईएस से रजिस्टर्ड होनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "ज्वेलरी के पीछे बीआईएस स्टैंप और 22K916, 18K750 या 14K585 कोड लिखा हो। 6-डिजिट HUID कोड होना चाहिए जिसे बीआईएस केयर ऐप पर डालकर सारी जानकारी मिल सकती है।"