पराली पर CAQM का ऐक्शन, पंजाब-हरियाणा के 34 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पंजाब के 18 और हरियाणा के 16 ज़िलों में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह तैनाती 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक रहेगी। फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी कर रोज़ाना CAQM को रिपोर्ट भेजेंगी।