टर्मरिक ट्रिनिटी: शिक्षिका ने बदली 800 महिलाओं की किस्मत
मेघालय की प्राथमिक शिक्षिका ट्रिनिटी सायू ने जयंतिया पहाड़ियों में लकाडोंग हल्दी की खेती को पुनर्जीवित किया। उन्होंने अनपढ़ महिलाओं के फॉर्म भरे, सरकारी सहायता दिलाई और स्वयं सहायता समूहों से 800 महिलाओं को जोड़ा। किसानों की आमदनी दोगुनी-तिगुनी हुई। 2021 में उन्हें राष्ट्रपति से पद्मश्री मिला।
read more at Tv9hindi


