CBI ने दिल्ली प्रदूषण बोर्ड के इंजीनियर के घर से ₹2.39 करोड़ कैश किया ज़ब्त
सीबीआई ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के सीनियर इंजीनियर मोहम्मद आरिफ को ₹91,500 रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किया और उसके घर से ₹2.39 करोड़ कैश ज़ब्त किया है। कंपनियों से कथित तौर पर रिश्वत इकट्ठा करने वाला बिचौलिया किशलय शरण सिंह को भी पकड़ा गया है। 2 व्यवसायियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।