ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले- कौन देता है?
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा देने पर कहा कि यहां इस्तीफा कौन देता है लेकिन देना पड़ेगा, खुद नहीं देंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सामूहिक कार्रवाई पर जोर दिया व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने CEC को 'वैनिश कुमार' कहा। विपक्ष 6 अक्टूबर को मार्च करेगा।