CJI गवई दलित समुदाय से हैं, उच्च जाति वाले पचा नहीं पा रहे: जूता फेंकने की घटना पर आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सीजेआई बीआर गवई पर जूता फेंके जाने की कोशिश के मामले पर कहा है, "सीजेआई पर हमले का प्रयास पहली बार हुआ है।" उन्होंने कहा, "गवई दलित समुदाय से हैं और उन्होंने अपनी योग्यता के आधार पर यह पद हासिल किया है। उच्च जाति के कुछ सदस्य इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे।"