'कोर्ट को मछली बाज़ार बना रखा है', जंतर-मंतर प्रदर्शन केस की सुनवाई के दौरान वकीलों पर भड़के CJI
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने वकीलों के एक साथ बोलने पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा, "कोर्ट को मछली बाज़ार बना रखा है...क्या आपको नहीं पता कि...कोर्ट में किस तरह का व्यवहार किया जाना है...और क्या डेकोरम है?" कोर्ट ने कहा कि कोई भी समूह प्रदर्शन-स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्ज़ा नहीं कर सकता।