सुप्रीम कोर्ट के CJI जस्टिस सूर्यकांत ने सुपरटेक के दिवालिया प्रोजेक्ट और घर खरीदारों से जुड़े मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने कहा, "एप्लीकेंट्स में से एक इत्तेफाक से मुझे जानते थे। मुझे एक स्पेशल बेंच बनानी होगी...वे मेरे दूर के परिचित हैं, न तो मेरे मुवक्किल हैं और न ही रिश्तेदार...लेकिन मैं उन्हें जानता हूं।"