मुंबई सिर्फ ट्रेलर, फाइनल जंतर-मंतर पर होगा: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन में दिपके
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर मुंबई में CJP के प्रदर्शन के दौरान पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि 2-अक्टूबर से शुरू हुआ आंदोलन देश के कई शहरों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई सिर्फ ट्रेलर है और ज्ञानेश इस्तीफा नहीं देते हैं तो अक्टूबर के अंत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा।