CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का समय देकर मांगा इस्तीफा, आंदोलन की दी चेतावनी
चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने 48-घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस्तीफा नहीं देने पर 'जंतर-मंतर पार्ट 2' होगा। दीपके ने कहा कि, ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के लिए खतरा और देश के सबसे बड़े गद्दार हैं।