CJP प्रोटेस्ट के बाद एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल को लेकर इंडिया गेट पर 'गाड़ी मार्च' निकालने का हुआ एलान
CJP प्रोटेस्ट के बाद तहसीन पूनावाला ने E20 फ्यूल रोलआउट के खिलाफ 31 जुलाई को दिल्ली में 'गाड़ी मार्च-गांधी मार्च' निकालने की घोषणा की है। बकौल पूनावाला, मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी के आवास से होते हुए संसद मार्ग तक जाएगा। उनकी 'टीम भारत' की मांग है कि विभिन्न ईंधन विकल्प उपलब्ध हों।