दिल्ली प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाई अलर्ट, पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश
दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए लखनऊ (यूपी) में हाई अलर्ट जारी किया गया है। हज़रतगंज, विधानसभा, लोक भवन समेत प्रमुख स्थानों पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी व रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर चेकिंग की जा रही है और थाना प्रभारी, एसीपी और डीसीपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।