CJP पर टिप्पणी के बाद रैपर शेंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल हुआ डिलीट
CJP पर टिप्पणी के बाद रैपर और डिजिटल क्रिएटर शेंटी शर्मा का 11-साल पुराना यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। शेंटी के अनुसार, उनका चैनल स्थायी रूप से डिलीट किया गया है जिसे अब बहाल नहीं किया जाएगा। हालांकि, यूट्यूब ने चैनल हटाने का सटीक कारण नहीं बताया। शेंटी ने CJP पर टिप्पणी करते हुए इसे 'इंटरनेट ड्रामा' बताया था।